Last modified on 6 जून 2009, at 00:48

कोऊ कहौ कुलटा कुलनि अकुलानि कहौ / देव

कोऊ कहौ कुलटा कुलनि अकुलानि कहौ ,
कोऊ कहौ रँकिनि कलँकिनि कुनारी हौँ ।
तैसो नरलोक बरलोक परलोकनि मैँ ,
कीन्ही हौँ अलीक लोक लीकनि ते न्यारी हौँ ।
तन जाउ मन जाउ देव गुरुजन जाउ ,
प्रान किन जाउ टेकु टरत न टारी हौँ ।
बृंदावनवारी बनवारी के मुकुटवारी ,
पीत पटवारी वहि मूरति पै वारी हौँ ।


देव का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल मेहरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।