Last modified on 15 जून 2009, at 22:05

तैसी चख चाहन चलन उतसाहन सोँ / नील कंठ

तैसी चख चाहन चलन उतसाहन सोँ ,
तैसो बिवि बाहन बिराजत बिजैठो है ।
तैसो भृगटी को ठाट तैसोई दिये लिलाट
तैसोई बिलोकिबे को पी को प्रान पैठो है ।
कहै कवि नीलकँठ तैसी तरुनाई तामे ,
यौवन नृपति सो फिरत ऎँठो ग्वैंठो है ।
छूटी लट भाल पर सोहै गोरे गाल पर ,
मानों रूप माल पर ब्याल ऎँठि बैठो है ।


नील कंठ का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल मेहरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।