Last modified on 4 सितम्बर 2012, at 12:19

दारा की न दौर यह,रार नहीं खजुबे की / भूषण

दारा की न दौर यह, रार नहीं खजुबे की,
              बाँधिबो नहीं है कैंधो मीर सहवाल को.
मठ विश्वनाथ को, न बास ग्राम गोकुल को,
              देवी को न देहरा, न मंदिर गोपाल को.
गाढ़े गढ़ लीन्हें अरु बैरी कतलाम कीन्हें,
              ठौर ठौर हासिल उगाहत हैं साल को.
बूड़ति है दिल्ली सो सँभारे क्यों न दिल्लीपति,
              धक्का आनि लाग्यौ सिवराज महाकाल को.