Last modified on 24 मई 2011, at 12:08

दिशा / माया मृग


दौड़ना है।
दौड़ना जरूरी ही नहीं
नियति भी
है हमारी,
लेकिन रूको !
सोचो
आज तक दौड़े,
क्या मिला ?
मैं सोचता हूँ
हम दौड़ें
फिर से तेज
दौड़ें
पर दिशा बदल लें !