Last modified on 21 फ़रवरी 2009, at 22:40

भोज वृक्ष / सुदर्शन वशिष्ठ

बौने भोजवृक्ष
और बौने होते जाते ऊँचाई के साथ
ऊँचाई पर बौने होकर जीना भी
कद्दावर होना है।

ऊँचाई का अँतिम पेड़
भोज
पवित्र, देवता सा
जिस पर लिखे गए महाकाव्य
कविता को लगे पँख
पहाड़ पर भोज
जैसे समुद्र में शँख।