Last modified on 2 सितम्बर 2020, at 23:56

मेरा बेटा / मेटिन जेन्गिज़ / मणि मोहन

मेरा बेटा
मुझसे बहुत कुछ मिलता जुलता है
और उसकी माँ धरती से
मैं कहीं दूर, बन्द हूँ क़ैदख़ाने में
उसकी माँ ने उसे चलना सिखाया

मूल अँग्रेज़ी से अनुवाद : मणि मोहन

लीजिए, अब यही कविता मूल तुर्की भाषा में पढ़िए
            Metin Cengiz
               OĞLUM

Uzun bir yola benzetiyor beni oğlum
Anasını toprağa
Ben uzakta hapishanede yatmışım
Anası yürümeyi öğretmiş ona