Last modified on 28 सितम्बर 2010, at 12:52

राजेन्द्र शाह / परिचय

राजेन्द्र शाह

जन्म- २८ जनवरी १९१३, कपड़वंज (गुजरात)
मृत्यु- २ जनवरी २०१०, मुंबई

शिक्षा- बी.ए. ( दर्शन शास्त्र )

प्रकाशित काव्य-संग्रह- ध्वनि, आंदोलन, श्रृति, शांत कोलाहल ,क्षण जे चिरंतन, विषादने साद, चित्रणा, मध्यमा, विभावना, पत्रलेखा, प्रसंग सप्तक, पंचपर्वा, व्दा सुपर्णा, नीलांजना, आरण्यक, चंदन भीगी अनामिका, विरह माधुरी, हां हुं साक्षी छुं, ब्रज बैकुंठ ,किंजल्किनी ,उदगीति ।

अनुवाद- जयदेव कृत 'गीत गोविंद', रवींद्रनाथ ठाकुर कृत 'बलाका', वाल्ट विटमन कृत 'द लीव्ज आफ ग्रास' का 'तृणपर्ण' शीर्षक से, दाँते कृत डिवाइन कामेडी का 'दिव्य आनंद' शीर्षक से तथा विद्यापती के गीतों का गुजराती अनुवाद ।

बाल काव्य संग्रह-'आंबे आव्या मो" तथा 'मोरपींछ' .राम वृंदावनी के नाम से गज़लें भी लिखी .

पुरस्कार- शांत कोलाहल पर १९६४ में साहित्य अकादमी पुरस्कार, नर्मद सुवर्ण चंद्रक पुरस्कार, नरसिंह मेहता पुरस्कार और २००१ में भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार ।