Last modified on 31 मई 2022, at 20:34

हाइकु / अनिमा दास / रश्मि विभा त्रिपाठी

1
ढलता सूर्य
गिनता रहे पल
शेष वयस।

ढरइ सुर्ज
गनति रहै छिन
सेस उमिर।
2
मधु गीत से
शून्य आकाश गूँजे
रिक्त मन के।

मीठ गौनि स
सून्य अगास गूँजै
खन्हा मन क।
3
रहती स्व में
युवा की संवेदना
वृद्ध– वेदना।

निज माँ रहै
ज्वान कै संवेदना
बूढ़ अहकि।
4
मृदु मृदा– सी
इच्छाएँ प्रामीत– सी
जीर्ण भाषा में।

मीठ माटी स
साधि चन्नर अस
जीर्न भासा माँ।
5
लताएँ सुनो
अस्त कंचन भर
पीड़ाएँ गिनो।

लता सुनहु
अथइ स्वाना भरि
पीरा गनहु।
6
शब्द असंख्य
मायामहल मन
घन– गुंजन।

सब्द अन्गन
मायामहिल मन
घन घुँजब