Last modified on 5 अप्रैल 2012, at 14:14

यादें / आशीष जोग

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:14, 5 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आशीष जोग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> हर साँझ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


हर साँझ के धुंधलके के साथ,
दायरे कुछ यादों के,
और गहरे हो जाते हैं!
और बरसों से सहेजे ज़ख्म,
रात के सूनेपन में,
कुछ और हरे हो जाते हैं!!

हर बार न जाने क्यूँ,
मन का अन्वेषी,
चुराकर कुछ पल,
पहुँच जाता है,
उस वीरान महल में,
खींचने उन धूल भरे फर्शों पर,
आड़ी तिरछी कुछ लकीरें,
उँगलियों की पोरों से!

और वापस आने पर,
अपराधी भाव से,
अपनी धुल भरी उँगलियों को,
छिपाने की वह असफल कोशिश,
कुछ पूछने पर
वही असमंजसी मुस्कान
जैसे उसके कान फिर बहरे हो जाते हैं!!

हर साँझ के धुंधलके के साथ,
दायरे कुछ यादों के,
और गहरे हो जाते हैं!
और बरसों से सहेजे ज़ख्म,
रात के सूनेपन में,
कुछ और हरे हो जाते हैं!!