Last modified on 5 अप्रैल 2012, at 14:42

हमें लेकर के कितनी दूर तक जाएगी ज़िन्दगी / आशीष जोग

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:42, 5 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आशीष जोग |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> हमें ले...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


हमें लेकर के कितनी दूर तक जाएगी ज़िन्दगी,
अभी और रंग कितने हमको दिखलाएगी ज़िन्दगी|

कभी सोचा न था इक दिन मेरा भी हश्र ये होगा,
मगर अब सोचता हूँ कैसे हाथ आयेगी ज़िन्दगी|

बहुत वीरानगी है अब यहाँ पर दिल नहीं लगता,
न जाने फिर कभी क्या गुनगुनायेगी ज़िन्दगी|