Last modified on 2 जनवरी 2014, at 17:14

कबीर : एक ग़ज़ल / उद्‌भ्रान्त

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:14, 2 जनवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उद्‌भ्रान्त |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKC...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हिंदू की मुसलमान की आवाज है कबीर
धड़कन में जो बजता है ऐसा साज है कबीर
नफरत के परिंदों से आसमान भर गया
ऐसे परिंदों के लिए तो बाज है कबीर
जिन मुगलों ने लूटा था सरेआम देश को
उनके लिए ऐ दोस्त! रामराज है कबीर
अब छा गए मसाइल चारों ओर दोस्तों!
क्यों फिक्र करो आप - राजकाज है कबीर
चीजों की कीमतें तो आसमान छू रहीं
मुफलिस की जिंदगी के लिए प्यार है कबीर