Last modified on 7 जनवरी 2014, at 16:48

बेचैनी / विजेंद्र एस विज

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:48, 7 जनवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजेंद्र एस विज |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कई दिनों से
पन्ने पलटे नहीँ
सारे सफेद से पड गये है
कुछ धुँधले भी...
जैसे,
कभी कुछ लिखा ही न गया हो...
जाने कब रंगे जायेंगे
लाल, पीली, नीली
और हरी स्याही से...
कभी कुछ अख्स उभरते तो हैं
पर गड्ड-मड्ड हो जाते हैँ
एक पल मेँ...
कोई भी शब्द एक
सीधी लकीर पर नहीँ दौडते
कभी कुछ चलते तो है
पर थक-कर चूर हो
आधे रस्ते से वापस आ जाते हैँ
मै इन्हे पकडना चाहता हूँ
उँगलियो से इन्हे छूना चाहता हूँ...
इन पर अपने निशान छोडना चाहता हूँ..
पर मेरे हाथ लगाते ही यह
छुई-मुई से मुरझा जाते हैँ...