Last modified on 21 अप्रैल 2014, at 08:19

निरापद ढंग से / कुमार मुकुल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:19, 21 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार मुकुल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह ऐसा समय है साथी
जब कोई कुछ नहीं कर रहा
सब कविता कर रहे
निरापद ढंग से
जैसे-कुत्तों से घिरा
अकेला कुत्ता
दिखलाता है दाँत
और सुरक्षित दूरी बनाता
निकल पाता है किसी तरह
कर रहे हैं क्रान्ति
कवि भी
कागज के प्रदेश में।