Last modified on 12 मई 2014, at 12:26

गीति-1 / अज्ञेय

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:26, 12 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

माँझी, मत हो अधिक अधीर।
साँझ हुई सब ओर निशा ने फैलाया निडाचीर,
नभ से अजन बरस रहा है नहीं दीखता तीर,
किन्तु सुनो! मुग्धा वधुओं के चरणों का गम्भीर

किंकिणि-नूपुर शब्द लिये आता है मन्द समीर।
थोड़ी देर प्रतीक्षा कर लो साहस से, हे वीर-
छोड़ उन्हें क्या तटिनी-तट पर चल दोगे बेपीर?
माँझी, मत हो अधिक अधीर।