Last modified on 26 मई 2014, at 12:42

चिट्ठी के शब्द / पुष्पिता

Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:42, 26 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पुष्पिता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चिट्ठी के शब्द
पढ़ने से भ्रूण में बदल जाते हैं
मन के गर्भ में।

वे विश्वास की शक्ल में
बदलने लगते हैं।

शब्दों की देह में
आशाओं की धूप समाने लगती है
और अँधेरे के विरुद्ध
कुछ शब्द
खड़े होकर रात ठेलने लगते हैं।