Last modified on 26 मई 2014, at 14:29

हथियार / पुष्पिता

Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:29, 26 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पुष्पिता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कविता को
रचना है हथियार
सारे हथियारों के विरुद्ध
अपनी भाषा में।

बिना युद्ध किए
जीतने हैं सभी युद्ध
आज की
सभी भाषाओँ को।

धर्म के भीतर
बचाना है धर्म
बिना ईश्वर के।

सारे धर्मों से बाहर निकालना है धर्म को
ईश्वर नहीं
आदमी के पक्ष में
कविता को
अपनी भाषा में
फिर वह कोई भी भाषा हो …।