Last modified on 8 दिसम्बर 2014, at 16:32

पंछी का यही आस विश्वास / राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:32, 8 दिसम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल |अनुवादक= ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पंछी का यही आस विश्वास
पंख पसारे उड़ता जाये
निर्मल नीरव आकाश
पंछी का यही आस विश्वास

पिंजड़े की कारा की काया में
उजियारी अँधियारी छाया में
चंदा के दर्पण की माया में
अजगर काल का उगल रहा है
कालकूट उच्छवास
पंछी का यही आस विश्वास

भंँवराती नदियाँ गहरी
बहता निर्मल पानी
घाट बदलते हैं लेकिन
तट पूलों की मनमानी
टूट रहा तन, भीग रहा क्षण,
मन करता नादानी,
निदियारी आँखों में होता
चिर विराम का आभास
पंछी का यही आस विश्वास

किया नीड़ निर्माण,
हुआ उसका फिर अवसान
काली रात डोंगर की बैरी,
बीत गया दिनमान
डाल पात पर व्यर्थ की भटकन
न हुई निज से पहचान
सूखे पत्ते झर-झर पड़ते,
करते फागुन का उपहास
पंछी का यही आस विश्वास
पंख पसारे उड़ता जाये
निर्मल नीरव आकाश