Last modified on 19 मार्च 2015, at 11:33

सपने / दीप्ति गुप्ता

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:33, 19 मार्च 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीप्ति गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अजनबी चेहरों में, अपनों को ढूँढ़ते हो
सहरा में क्यों गुलिस्तां खोजते हो!

बंजर जमीन में, फूलों को रोपते हो
प्यार बेवफा से, वफा की सोचते हो!

आँखों में कोहरा, क्यूँ सितारों को खोजते हो
दोस्ती बदकिस्मती से, किस्मत को कोसते हो!

खिजाओं को न्योत के, बहारों की सोचते हो
संगदिल जमाने के संग खुशियों की सोचते हो!