Last modified on 14 जून 2016, at 09:44

डार्विन का सिद्धान्त / बृजेश नीरज

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:44, 14 जून 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बृजेश नीरज |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कितने कठिन होते हैं
जीवन के प्रश्न
कठिन
कि असफल हो जाती है पाइथागोरस प्रमेय
कुछ काम नहीं आते
त्रिकोणमितीय सूत्र

भौतिकी के नियम
रासायनिक समीकरण
समाजशास्त्रीय गणित
सिर्फ़ क़िताबों में सिमटकर रह जाते हैं

जीवन को सरल नहीं बना पाते
अर्थशास्त्रीय नियम

पर सारे इन्तज़ाम ऐसे ज़रूर हैं कि
आदमी समझ जाए
डार्विन का सिद्धान्त