Last modified on 9 सितम्बर 2016, at 11:56

उनके शब्द / रमेश रंजक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:56, 9 सितम्बर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=धरती का आयतन / रम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लेन-देन वाले दिमाग से
क्या निकलेंगे गीत आग से।

चेहरे पर जितनी चिकनाई
उतनी आँखों में कुटिलाई
कुटिल नजर में वह खटास है
आए हों आम के बाग से।

जिनकी नहीं आत्मा निर्मल
उनके शब्द रह गए दुर्बल
बोलो कहाँ निकल पाएगी?
कोयल की आवाज़, काग से।