Last modified on 15 अप्रैल 2017, at 20:51

तुमने मुझको दरवाज़े से लौटाया है / कृष्ण मुरारी पहारिया

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:51, 15 अप्रैल 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कृष्ण मुरारी पहारिया |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तुमने मुझको दरवाज़े से लौटाया है
वही दर्द मैंने इन गीतों में गाया है

               तुमने ही पावस के दिन आवाज़ लगाई
               पहले ही परिचय में कर ली प्रेम-सगाई
               छूकर प्राणों से प्राणों को आग लगाई
आज अचानक स्वर में परिवर्तन आया है

               तुमने ही अपनी उपलब्धि गँवाई हँसकर
               गाते जैसे वैभव के दलदल में फँसकर
               सुखिया कोसेगी तुमको अन्तर में बसकर
छूटेगा अब छल दृगों पर जो छाया है

14.07.1962