Last modified on 15 नवम्बर 2017, at 21:41

शतरंज / सरस दरबारी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:41, 15 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरस दरबारी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कितना खूबसूरत खेल,
सबकी परिधि तय-
सबकी चालें परिभाषित-
ऊँट टेढ़ा चलता है-
हाथी सीधा-
घोड़ा ढाई घर
और प्यादे की छलाँग बहुत छोटी
सिर्फ एक खाने भर की
और शातिर दिमाग इन्ही चालों से
तय करते हैं
अंजाम खेल का!
काश! यह सिर्फ एक खेल ही होता
अब तो
यह जीवन शैली बन गया है-
और जीते जागते इंसान
बन गए हैं मोहरें-
सत्ता करती है सुनिश्चित
किसे हाथी बनाना है
और किसे ऊँट या घोडा
और आम आदमी
उनकी चालों से बेखबर
उनकी बिछायी बिसात पर
उनकी शै और मात का बायस बनता जाता है!