Last modified on 15 अगस्त 2018, at 12:49

अंधा युग / अशोक कुमार

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:49, 15 अगस्त 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक कुमार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

धृतराष्ट्र कई हैं
तुम भी
मैं भी
वे भी

संजय भी कई हैं
तुम भी
मैं भी
वे भी

चश्मे कई रंग के हैं
लाल
हरे
केसरिया

मैदान भी कई हैं
रामलीला
धर्मशाला
चेपक

धर्मयुद्ध भी कई हैं
तेरे
मेरे
उसके

सुविचारित रूप से
पूरा युग अंधा है।