Last modified on 15 जनवरी 2019, at 21:32

नमन देश के प्रहरी को / रामेश्वर नाथ मिश्र 'अनुरोध'

Jangveer Singh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:32, 15 जनवरी 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> नमन्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नमन् देश के प्रहरी को ।
जंगल - झाड़ी, नदियों - नालों
खाई - खंदक , घाटी - ढालों
कंटक - कुश , पाँवों के छालों
से न तनिक जो विचलित होते
जिनको देश प्राण से प्यारा ।
नमन् देश के प्रहरी को ।।

शीतलहर मानो है जूती
मृत्यु - कहर मानो है लूती
व्यथा-वेदना तनिक न छूती
जो भय से न विचलित होते
जिनमें देश प्रेम की धारा ।
नमन् देश के प्रहरी को ।।

रात - दिवस जो देते पहरा
कण - कण से नाता है गहरा
दुश्मन जिन्हें देखकर थहरा
जो आँधी को आँख दिखाते
जिनका कीर्तिमान है न्यारा ।
नमन् देश के प्रहरी को ।।