Last modified on 17 अक्टूबर 2019, at 22:08

आंखों की कही-सुनी / प्रतिमा त्रिपाठी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:08, 17 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रतिमा त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तुम्हारी बातों में आवाज़ कहाँ होती है?
आँखों से कहा करती हो
आँखों से .. सुना करती हो !
लफ्ज़ इकाधा मिलते हैं.. पर
मायने खोजने में राह भटक जाते हैं !
इक झपकी से कुछ कहती हो,
इक झपकी में सब समझ लेती हो !
पुतलियों के बीच के लाल रेशों में
मन कसा करती हो !
मेरी तस्वीर अपनी निगाहों से खींच
जाने किस दीवार पे लगा रखती हो ?
सोचता हूँ कभी-कभी के इन
नशीली बातों को रिकार्ड करके रख लूँ कहीं,
तन्हाई में सुना करूं.. मगर
उफ़! जैसे ही ये बात समझ लेती हो..
आँखों पे भी चुप के ताले लगा लेती हो !

लबों से कुछ न कहती हो पर नज़र से
बातें बहुत किया करती हो !