Last modified on 17 अक्टूबर 2019, at 22:19

शाम / प्रतिमा त्रिपाठी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:19, 17 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रतिमा त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शाम,
सारे दिन की भरपाई है
बोझिल मन की मुट्ठीभर कमाई है !
नीली गोद से अपनी शाख पे
लौटते पंछियों की चहचहाहट है !
सफ़र की थकन मिटानेवाली
कुछ पल में आने वाली रात की
सुगबुगाहट है .. शाम !