Last modified on 25 दिसम्बर 2019, at 22:33

सैनिक / रंजना सिंह ‘अंगवाणी बीहट’

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:33, 25 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना सिंह 'अंगवाणी बीहट' |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भारत भाल सजा कर सैनिक,
प्राण गँवा कर लाज बचाए।

वीर रक्षा कर तू क्षिति का,
जननी उर गौरवगान बढ़ाए।

धन्य धरा यशगान सुशोभित,
मात-पिता जग नाम कराए।

मार गिरा शत्रु को धरनी पर,
आप महा शत्रु हंत कहाए।

देश लिए मरते जब सैनिक,
क्रोधित माँ उर शांत कहाँ है।

दर्द भरा दिल लेकर पगली ,
देखत आँगन-द्वार यहाँ है।

रोदन करती घरनी विलखे,
बालक का अब सून जहाँ है।

गर्वित होकर आज कहूँ हम,
सैनिक दे कर जान वहाँ है।