Last modified on 11 अगस्त 2020, at 19:31

सभी मौन हैं गुनगुनाए न कोई / सूर्यपाल सिंह

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:31, 11 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूर्यपाल सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सभी मौन हैं गुनगुनाए न कोई।
नए ओज के गीत गाए न कोई।

कहीं पर न कोई सुआ बोलता है?
सभी हैं डरे सच बताए न कोई।

बड़े हाथ जिनके नियम से परे वेे,
सही पाठ उनको पढ़ाए न कोई।

यहाँ हथकड़ी है, पुलिस है, कचहरी,
बिना दक्षिणा राह पाए न कोई।

विवष जो उन्हीं के लिए सब नियम हैं,
उन्हें बढ़ भरोसा दिलाए न केाई।

सुनो देष को दृश्टि देना ज़रूरी,
वही आज जज़्बा जगाए न कोई।