Last modified on 4 सितम्बर 2020, at 21:57

गांधी बनना / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:57, 4 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तेज हवा न, आंधी बनना।
माँ मुझको तो गांधी बनना।
सीधी सच्ची, राह चलूंगा।
न झगडूंगा, नहीं लडूंगा।
दया प्रेम करुणा सीखूंगा।
बात-बात में न चीखूंगा।
मुझे नहीं जेहादी बनना। मां...
तकली पोनी मुझे दिलादे।
सूत कातना मुझे सिखा दे।
क्यों कुछ रहे विदेशी जैसा?
कहे सूत का रेशा-रेशा।
चरखे वाली खादी बनना। मां...
छुआ छूत न मानूंगा मैं।
सबको अपना जानूंगा मैं।
साफ सफ़ाई पहला नारा।
"सच्चाई" होगा जयकारा।
सत्कर्मों का आदी बनना। मां...
पल-पल का उपयोग करूंगा।
ध्यान साधना योग करूंगा।
कमजोरों को गले लगाना।
गिरे हुओं को सदा उठाना।
तन मन का फौलादी बनना। मां।