Last modified on 11 जनवरी 2021, at 00:19

पहिया - 2 / अनिता मंडा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:19, 11 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिता मंडा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कबाड़ में पड़ी टूटी साइकिल का पहिया
घर है इन दिनों
एक गोरैया के जोड़े का

उड़ान दर उड़ान
तिनकों का खज़ाना जमा हो रहा है उस पर

कुछ दिनों से चोंच भर-भर कर ला रहा है जोड़ा
चार नई चोंचों का कलरव
नया संगीत दे रहा है

यह सच है
रुके हुए पहियों से
गतिमान है जीवन
विगत कुछ दिनों से