Last modified on 8 मार्च 2021, at 00:15

गोरे-गोरे गाल पर / अनुराधा पाण्डेय

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:15, 8 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुराधा पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गोरे-गोरे गाल पर, कोटि टका तिल कार।
छिटके फूलों-सी हँसी, हृदय उठे झनकार।
हृदय उठे झनकार, बाँह पकडूं तो कैसे।
नैनों से फुफकार, करे नागिन के जैसे।
उसने कितने दाँत, सुनो! मजनूँ के तोड़े।
नहीं चाहिए यार! गाल भी इतने गोरे।