Last modified on 14 अप्रैल 2023, at 20:02

बूँद और मैं / नूपुर अशोक

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:02, 14 अप्रैल 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नूपुर अशोक |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पानी की एक बूँद
मेरी खुली हथेली पर आ पहुँची
शायद आसमान से आयी
ज़िंदगी से भरी एक बूँद

चाहूँ तो पी लूँ,
चाहूँ तो गीला कर लूँ
अपना सूखा चेहरा।

या धीरे से लुढ़का दूँ
नीचे ज़मीन पर,
इस बूँद को जो है
मेरी खुली हथेली पर

या यहीं रहने दूँ इसे
यहीं धूप के तले

और कहूँ कि जा
उड़ जा आसमान में
पर इतना भी ऊँचा मत जाना
कि तुम्हें देख ही न पाऊँ।

जाकर बादल पर रुक जाना
जब दिल चाहे बरस जाना।

ऊँचाइयों पर जाना
पर इतना भी ऊँचा मत जाना
कि ज़मीन से रिश्ता ही ख़त्म हो जाये।