Last modified on 27 जून 2010, at 09:51

फूले कदंब / नागार्जुन

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:51, 27 जून 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

फूले कदंब
टहनी-टहनी में कन्दुक सम झूले कदंब
फूले कदंब
सावन बीता
बादल का कोप नहीं रीता
जाने कब से वो बरस रहा
ललचाई आंखों से नाहक
जाने कब से तू तरस रहा
मन कहता है छू ले कदंब
फूले कदंब
झूले कदंब



१९६४ में लिखी गई