Last modified on 18 जनवरी 2017, at 17:17

नीति होय चेम्बर चालाकी होय चर्चिल सी / नाथ कवि

नीति होय चेम्बर चालाकी होय चर्चिल सी,
हठ होय हिटलर सौ वीर ताहि मानिये।
मित्र हो अमेरिका सौ लोभी हो न इटली सौ,
क्रूरता जापान सी न दिल बीच आनिये।
रूस सौ हो स्वारथी जहाँन बीच जोपै ‘नाथ’,
ऐसे गुण होंय ताहि बादशाह जानिये॥