Last modified on 15 अप्रैल 2013, at 10:22

पकौड़ी की कहानी / सर्वेश्वरदयाल सक्सेना

दौड़ी-दौड़ी
आई पकौड़ी

छुन-छुन छुन-छुन
तेल में नाची,
प्लेट में आ
शरमाई पकौड़ी।

दौड़ी-दौड़ी
आई पकौड़ी।

हाथ से उछली
मुह में पहुँची,
पेट में जा
घबराई पकौड़ी।

दौड़ी-दौड़ी
आई पकौड़ी।

मेरे मन को
भाई पकौड़ी।