Last modified on 11 जुलाई 2018, at 04:13

बाँस के वन / भावना कुँअर

बाँस के वन
बहुत ही सघन।
खड़े हैं कैसे
वो सीधे,ऊँचे तन।
इनमें भरा
शिष्टाचार का रंग।
बहुत बड़े
अनुशासित हैं वो
पिए हों मानों
भाईचारे की भंग।
आतुर हुए
अब छूने गगन
बरबस ही
मोह लेते,ये भोले
हर मानव मन।