भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

'दयादासि' हरि नाम लै, या जग में यह सार / दयाबाई

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 'दयादासि' हरि नाम लै, या जग में यह सार।
हरि भजते हरि ही भये, पायो भेद अपार॥
सोवत जागत हरि भजो, हरि हिरदै न बिसार।
डोरा गहि हरि नाम की, 'दया' न टूटै तार।
नारायन नर देह में, पैयत हैं ततकाल।
सतसंगति हरि भजन सूँ, काढ़ो तृस्ना व्याल॥
दया नाव हरि नाम को, सतगुरु खेवन हार।
साधू जन के संग मिलि, तिरत न लागै वार॥