भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अजब अख़बार लिक्खा जा रहा है / दिलावर 'फ़िगार'

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अजब अख़बार लिक्खा जा रहा है
के मंशा-वार लिक्खा जा रहा है

लिक्खी है हाल दिल में हाए-हौवज़
ये हाल-ए-ज़ार लिक्खा जा रहा है

कहीं गोली लिक्खा है और कहीं मार
ये गोली-मार लिक्खा जा रहा है

मैं रिश्ता-दार हूँ उस का सो मुझ को
सरिश्ता-दार लिक्खा जा रहा है

मिज़ाज-ए-यार बरहम है के उस की
मजाज़-ए-यार लिक्खा जा रहा है

समुंदर पार पढ़ने जा रहा हूँ
समुंदर पार लिक्खा जा रहा है