भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अनगिनित आ गए शरण में / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अनगिनित आ गए शरण में जन, जननि,--
सुरभि-सुमनावली खुली, मधुऋतु अवनि !

      स्नेह से पंक-उर
       हुए पंकज मधुर,
       ऊर्ध्व-दृग गगन में
       देखते मुक्ति-मणि !

      बीत रे गई निशि,
      देश लख हँसी दिशि,
      अखिल के कण्ठ की
       उठी आनन्द-ध्वनि !