भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अन्तिम क्षण का गीत / आन्ना अख़्मातवा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बहुत बेबस था मन मेरा
पर चाल थी मेरी हल्की
मैं दस्ताना बदल रही थी
घबराहट थी कल की

मुझे लगीं सीढ़ियाँ ज़्यादा
पर सीढ़ी थीं केवल तीन
उधर फुसफुसा रहा था पतझड़
आ, आ जा ! मौत हसीन !

मैं चली थी धोखा देने
अपने दुखी, अशान्त जीवन को
कहा — तेरे साथ मरूँगी
वारा तुझ पर तन-मन को

यह गीत था अन्तिम क्षण का
देखा मैंने उस घर को
वहाँ शयनकक्ष था रोशन
उस फीके पीले निर्झर को

1911

मूल रूसी भाषा से अनूदित : अनिल जनविजय

लीजिए, अब यही कविता मूल रूसी भाषा में पढ़िए
                 Анна Ахматова
        Песня последней встречи

Так беспомощно грудь холодела,
Но шаги мои были легки.
Я на правую руку надела
Перчатку с левой руки.

Показалось, что много ступеней,
А я знала — их только три!
Между кленов шепот осенний
Попросил: "Со мною умри!

Я обманут моей унылой
Переменчивой, злой судьбой".
Я ответила: "Милый, милый —
И я тоже. Умру с тобой!"

Это песня последней встречи.
Я взглянула на темный дом.
Только в спальне горели свечи
Равнодушно-желтым огнем.

1911 г.