भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अपहर्ता / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धूर्त _

सरल दुर्बल को
ठगने
धोखा देने
बैठे हैं तैयार!
धूर्त _
लगाये घात,
छिपे
इर्द-गिर्द
करने गहरे वार!
धूर्त -
फ़रेबी कपटी
चौकन्ने
करने छीना-झपटी,
लूट-मार
हाथ-सफ़ाई
चतुराई
या
सीधे मुष्टि-प्रहार!
धूर्त _
हड़पने धन-दौलत
पुरखों की वैध विरासत
हथियाने माल-टाल
कर दूषित बुद्वि-प्रयोग!
धृष्ट,
दु:साहसी,
निडर!
बना रहे
छद्म लेख-प्रलेख!
चमत्कार!
विचित्र चमत्कार!