भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अवगुन बहुत करे / बुन्देली

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

   ♦   रचनाकार: अज्ञात
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

अवगुन बहुत करे,
गुरुजी मैंने अवगुन बहुत करे।
जब से पांव धरे धरनी पे,
लाखन जीवन मरे। गुरुजी...
जब से कलम धरी कागज पे,
दस के बीस करे। गुरुजी...
गैल चलत मैंने तिरिया निरखी,
मनसा पाप करे। गुरुजी...
पाप पुण्य की बांधी गठरिया,
सिर पे बोझ धरे। गुरुजी...