भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
असत्य वाक्य / कुमार अनुपम
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
‘हादसा घट गया’ -
एक असत्य वाक्य है
हादसे बढ़े हैं समय के साथ
सभ्यता की जिम्मेदारियों में तो
मुख्य होना था दुरुस्त और साबित करना
यह वाक्य।