भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आज भोले बाबा को ब्याह रचो है / बुन्देली

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

   ♦   रचनाकार: अज्ञात

आज भोले बाबा को ब्याह रचो है।
आज भोले बाबा...
कैसे-कैसे बराती हैं आये
कैसे-कैसे साज सजो है। आज...
भूत पिशाच बराती हैं आये
नारद वीणा को साज सजो है। आज...
शंकरजी की बैला सवारी
डम-डम डमरू कैसो बजो है। आज...
गिरजा जी तो खुशी भईं हैं
जनम-जनम को साथ मिलों है। आज...