भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आम का मौसम / राजीव रंजन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुना है आमों का मौसम आया है।
कब से अथक निगाहें मेरी ढूंढ़ रही
वह शहर, वह गली जहाँ
’आम’ का मौसम आया है।
वर्शों के बाद भी मुझे उस ’आम’
के मौसम की परछाई भी नहीं मिली।
सदियों से यहाँ सालों भर सिर्फ
’खास’ का ही मौसम रहता है।
ऐसे भी जो ’राजा’ होता है
वह ’आम’ नहीं होता और
जो ’आम’ होता है
वर ’राजा’ नहीं होता।