भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इस्लामी-कुंडलियाँ: मुस्लिम / मुंशी रहमान खान

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुस्लिम वही सराहिए मानहिं खुदा रसूल।
दें जकात खैरात बहु पाँच में रहें मशगूल।।
पाँच में रहें मशगूल हज काबह कर आवैं।
चलैं कुरान हदीस मग भूले न राह बतावैं।।
कहैं रहमान सदा हित करहिं बेवा रंक यतीमम।
रोज हशर में जिन्नत पैंहैं वही हकीकी मुस्लिम।।