Last modified on 14 जून 2025, at 17:05

ईश्वर की हत्या / चन्द्र गुरुङ

वो साधारण और नेक इंसान था

सबसे पहले उसकी प्रेमपूर्ण स्पर्शचेता
उंगलियों को छीन लिया गया
उसके परोपकारी हाथों को तोड़ दिया गया
इसके बाद
निर्दोष चेहरे को क्षत-विक्षत किया गया
सत्य पर चलने वाले पैर तोड़ लिए गए
मृदुभाषी जीभ निकाल दी गई
दबा दी गई उसकी मधुर बोली
आखिर में चिथड़े-चिथड़े कर दिया उसका दिल

आज सुबह
अखबार वाला लड़का इस घटना को
चिल्लाते हुए फ़िर रहा है
ईश्वर की हत्या !
ईश्वर की हत्या !!
ईश्वर की हत्या !!!