भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उड़ान / शशि सहगल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैंने छलाँग लगाई
चाँद छूने के लिए
पर वहाँ तो
पहले से ही
कोई झंडा गाड़ आया था।
उधर मंगल को देखा
ताका-झाँका सभी ग्रहों को
लौट के पाया
पैरों तले ज़मीन ही नहीं है।