भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

करुणा सुणो स्याम मेरी, मैं तो होय रही चेरी तेरी / मीराबाई

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राग पीलू


करुणा सुणो स्याम मेरी, मैं तो होय रही चेरी तेरी॥

दरसण कारण भई बावरी बिरह-बिथा तन घेरी।
तेरे कारण जोगण हूंगी, दूंगी नग्र बिच फेरी॥
कुंज बन हेरी-हेरी॥

अंग भभूत गले मृगछाला, यो तप भसम करूं री।
अजहुं न मिल्या राम अबिनासी बन-बन बीच फिरूं री॥
रोऊं नित टेरी-टेरी॥

जन मीरा कूं गिरधर मिलिया दुख मेटण सुख भेरी।
रूम रूम साता भइ उर में, मिट गई फेरा-फेरी॥
रहूं चरननि तर चेरी॥


शब्दार्थ :- बावरी =पगली। सुणी =सुनी। जोगण = योगिनी। नग्र बिच = नगर में भभूत =भस्म, राख। यो तन =यह शरीर। टेरि-टेरि = पुकार-पुकारकर सुख भरि = सुख देने वाले। रूम-रूम =रोम-रोम। साता =शांन्ति। फेरा-फेरी =आना-जाना, जनम-मरण।