Last modified on 6 जनवरी 2014, at 14:16

कृष्ण शक्तिमय, शक्ति राधिका-चिन्मय / हनुमानप्रसाद पोद्दार

कृष्ण शक्तिमय, शक्ति राधिका-चिन्मय एक तव भगवान।
नित्य, अनादि, अनन्त, अगोचर, अमल, अनामय, सत्य महान॥
त्रिगुणरहित, भगवद्गुणमय, शुचि सच्चिन्मय आनन्द-शरीर।
लीलामय, लीला, लीला-रत, दो तनु दिव्य नित्य अशरीर॥